डेरा सच्चा सौदा का 74वां स्थापना दिवस मनाया

 

काशीपुर। डेरा सच्चा सौदा सिरसा का 74वां स्थापना दिवस एवं 15वां जाम-ए-इंसा गुरु का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में नाम चर्चा का भी आयोजन किया गया। गरीब जरूरतमंदों को एक माह का राशन भी वितरित किया गया। रविवार को हल्द्वानी रोड स्थित एक पैलेस में कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सा के रिकॉर्ड वचनों को एलईडी के माध्यम से श्रद्धालुओं को दिखाया गया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स ने बैंड के साथ परेड निकाली। भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 59 गरीब परिवारों को चिह्नित कर उन्हें एक माह का राशन भी वितरित किया गया। यहां महेंद्र, सतीश, निर्मल, जसपाल, राजेश, शेर सिंह, नारायण भंडारी, शिवकुमार शर्मा, सुरेश, जागन, महावीर, बिट्टू, संजय, विक्की, मनोज, करनैल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *