भोजपुरी गानों से अश्लीलता खत्म करने की अपील
भाजपा विधायक विनय बिहारी ने बिहार सरकार से कहा है कि अगर भोजपुरी गानों से अश्लीलता खत्म करनी है, तो सरकार को वैसे भोजपुरी हीरो और हीरोइन के साथ-साथ जो भी इस तरह के अश्लील गाना बनाते या गाते है उन्हें तुरंत जेल भेज देना चाहिए।
विनय बिहारी कहते है कि जब अंगिका, मैथिली, मगही जैसी भाषाओं में भी फिल्में बनती है तो उसके गाने अश्लील क्यों नहीं बनते है। सिर्फ भोजपुरी गानों में ही अश्लीलता क्यूं होती है। मैं भी कलाकार हूं, फिल्मों में काम करता हूं, गाने भी लिखता और गाता हूं, लेकिन मैंने ना तो ऐसे गाने लिखे या फिल्मों में गाना गाया है। बिहार सरकार से मै मांग करता हूं कि भोजपुरी फिल्मों और बनने वाले गानों से अश्लीलता को खत्म किया जाएं और जो भी कड़े कदम उठाने हो उठाए ताकि भोजपुरी फिल्मों की मधुरता और खनक कायम रह सके।
कभी दौर था जब लागी नाहीं छूटे रामा, जा जा रे सुगना जा जा, कही दे सजनवा से जैसे गाने बनते थे लेकिन आज वो सुनहरा दौर खत्म हो गया है। उसकी जगह अश्लीलता ने ले ली है।
