प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफलीगैर में मनाया विश्व रैवीज दिवस
बागेश्वर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफलीगैर में विश्व रेबीज दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम आल फार वन, वन हेल्थ फार आल थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आशुतोष का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामीणों को रेबीज वैक्सीनेशन और उपचार संबंधित जानकारी प्रदान की। डा. आशुतोष ने कहा कि दुनिया भर में 28 सितंबर को वर्ल्ड रेबीज डे मनाया जाता है। पहली बार 2007 में वर्ल्ड रेबीज डे मनाया गया। इसी दिन फ्रेंच केमिस्ट और माइक्रोबायोलाजिस्ट लुइस पाश्चर की मृत्यु हुई थी। उन्होंने 1885 में पहली बार रेबीज की वैक्सीन को विकसित किया था। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य चंदन रावत, फार्मासिस्ट दीपक सिंह और ग्रामीण उपस्थित थे।
