एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाल नेताजी को किया याद

रुड़की। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर एनसीसी  कैडेट्स ने रैली निकाली। सिविल लाइंस स्थित शहीद हवलदार हरि सिंह थापा की प्रतिमा के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस व शहीद हवलदार हरि सिंह थापा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इससे पूर्व बीएसएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोहर लाल शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि क्रांतिवीर स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस देश के सच्चे सिपाही थे। आने वाली पीढ़ी को सुभाष चंद्र बोस से देश प्रेम की प्रेरणा लेनी चाहिए। जिनकी वजह से हम खुली हवा में सांस ले रहे है। प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि हमें समय-समय पर वीर शहीदों को याद करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में 84 यूके बटालियन एनसीसी के कार्यालय अधीक्षक ट्रेनिंग रवि कपूर ने सहयोग दिया। इस दौरान कॉलेज के कैप्टन अजय कौशिक, थर्ड ऑफिसर कमल मिश्रा, डॉ. अभय ढौंडियाल, अमित कपिल, उदयन राजपूत, देवराज, सीनियर अंडर ऑफिसर दीपांशु कुमार, मुकुल कुमार सिंह, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *