दरगाह की संपत्ति से अवैध कब्जों और अतिक्रमण को हटवाया

रुड़की। प्रशासन और दरगाह प्रबंधन की टीम ने दरगाह की संपत्ति से अवैध कब्जों और अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान टीम ने एक खानगाह और दो कमरों को कब्जा मुक्त कर दरगाह के सुपुर्द किया। जेएम अभिनव शाह के निर्देश पर तहसीलदार शालिनी मौर्य ने राजस्व और दरगाह प्रबधंन की टीम के साथ एक कमरा दरगाह परिसर, एक कमरा साबरी गेस्ट हाउस के पास और एक खानगाह को खाली कराकर कब्जा मुक्त कराया। उनको दरगाह प्रबन्धन के सौंपा गया इस दौरान साबरी गेस्ट हाउस के सामने से अतिक्रमण भी हटाया। बाकी कब्जाधारियों को चेतावनी दी गई। तहसीलदार ने बताया कि आगे भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। कार्यवाहक दरगाह प्रबंधक शफीक अहमद ने बताया कि कब्जाधारियों को नोटिस जारी करने के बाद अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *