किसान संगठन और भाजपाइयों में झड़प

रुड़की। भाजपा रुड़की के जिलाध्यक्ष पर यूपी के सहारनपुर में जमीन कब्जा करने का आरोप लगाकर लगाया गया है। इसके लिए यूपी के एक किसान संगठन से जुड़े लोग रुड़की तहसील पहुंचे। वहां उनकी भाजपा कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। दोनों ओर से नारेबाजी के बीच पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति की खेती की भूमि फतेहपुर, जिला सहारनपुर में है। वहीं के एक किसान-मजदूर संगठन का आरोप है की प्रजापति ने जमीन पर कब्जा किया है। वह लोगों को रास्ता भी नहीं दे रहे। यूपी से करीब पंद्रह-बीस लोग सोमवार को रुड़की तहसील पहुंचे। वह अपने साथ मुख्यमंत्री को देने के लिए एक ज्ञापन लेकर आए थे। संगठन सदस्यों के वहां पहुंचने की जानकारी पर भाजपा कार्यकर्ता भी तहसील पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्ष नारेबाजी करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *