एनएच पर पलटी अल्टो कार, चालक रेफर

चम्पावत।

टनकपुर-चम्पावत हाईवे पर देर रात एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार चालक बुरी तरह घायल हो गया जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक चम्पावत निवासी दीपक कुमार अपनी अल्टो से यात्रियों को बिठाकर चम्पावत से टनकपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान बस्तिया से ऊपर अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। इससे यात्रियों को तो खरोंच तक नहीं आई जबकि चालक दीपक को सिर और हाथ के सिवाय अन्य जगहों पर गंभीर चोट आई। एंबुलेंस की मदद से चालक को संयुक्त अस्पताल टनकपुर लाया गया। यहां डॉ. जोशी ने प्राथमिक उपचार कर घायल अवस्था में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक चालक का एक हाथ बुरी तरह कुचल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *