नदी बहे बुजुर्ग की मौत

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोटला संतोर में नदी में बहे बुजुर्ग की मौत हो गई। प्रेमनगर थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि जगदीश (62) निवासी कोटला संतोर रविवार को गांव के पास नदी पार कर उसके दूसरे छोर पर जा रहे थे। इस दौरान नदी में तेज बहाव आया और वह बह गए। पता लगने पर उन्हें बाहर निकाला और पहले प्रेमनगर स्थित अस्पताल और फिर दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *