शिकायतकर्ता को भी दें शिकायतों के निस्तारण का अपडेट: डीएम

देहरादून। जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का विभाग निर्धारित समय पर समाधान कर इस पर हुई कार्रवाई से पीड़ित को भी अवगत कराएं। जिन शिकायतों पर दो-तीन विभागों को मिलकर कार्यवाही करनी है वहां समन्वय बनाकर तेजी से करें। यह निर्देश सोमवार को जनसुनवाई के दौरान डीएम सोनिका ने मातहतों को दिया। सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम में 76 फरियादी पहुंचे। इस दौरान अतिक्रमण, भूमि कब्जा, भूमि खरीद-फरोख्त पर रोक हटाने, अवैध अतिक्रमण हटाने, अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण, स्ट्रीट लाइट लगाने, क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ठीक कराने, भरण-पोषण दिलवाने, फुटपाथ पार्किंग हटाने, शस्त्र लाइसेंस, पशुओं को दूध बढ़ाने को लगाए जाने वाले आक्सोटाइसिन प्रतिबंधित इंजेक्शन पर रोक लगाने, जन्म प्रमाण पत्र जारी करने आदि शिकायत पहुंची। डीएम ने बताया कि मौके पर कई शिकायतों का समाधान किया गया। अन्य शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा। शिव कुमार बरनवाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी सदर नरेश दुर्गापाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *