ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्रों में शहर जैसा विकास हुआ: अग्रवाल

ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उनके 15 सालों के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गंगा बही है। ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति शहर जैसी हुई है। उन्होंने ग्रामसभा चकजोगीवाला में विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। शुक्रवार को ग्रामसभा चकजोगीवाला में आयोजित कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की आज परिभाषा बदली है और स्थिति शहर जैसी है। जनता ने उन्हें चौथी बार विधायक बनाकर आशीर्वाद दिया है और विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई है। ऋषिकेश विस क्षेत्र के विकास के लिए वे वचनबद्ध हैं। राज्य सरकार ने 2025 तक उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है, इसके लिए जनता को भी अपना सहयोग देना होगा। सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने चकजोगीवाला में विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर देवेंद्र सिंह नेगी, बलविंदर सिंह, प्रधान भगवान सिंह मेहर, प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, बैसाख सिंह कैंतुरा, हुकुम रांगड़, गणेश रावत, समा पंवार, सुशीला नेगी, राहुल अग्रवाल, अनिता राणा, शैलेन्द्र रांगड़, कुलवीर बिष्ट, बीडीसी अमर खत्री, कैलाश रतूड़ी, उत्तम सिंह, राकेश पोखरियाल, भरत नेगी, मनोहर लाल सेमवाल, शांति प्रसाद जोशी, चंद्र सिंह, सोबन सिंह रावत, राजेन्द्र प्रसाद जोशी, सूरजमणि उनियाल, सुरेंद्र मेवाड़ी, रामेश्वर प्रसाद उनियाल, उत्तम जेठूड़ी, भरत सिंह नेगी, प्यार सिंह रावत, खुशहाल सिंह, लखन कैंतुरा, जसपाल रावत, कृपाल पंवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *