नर्सिंग अफसर की संदिग्ध हालात में मौत

ऋषिकेश। एम्स में कार्यरत एक नर्सिंग अफसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को उसका शव आमबाग विस्थापित क्षेत्र के एक आपर्टमेंट के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि आमबाग विस्थापित क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में प्रतिभा (26) निवासी सत्य विहार दिल्ली ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, तो अपार्टमेंट में कमरे का दरवाजा बंद मिला। बलपूर्वक पुलिसकर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि प्रतिभा का शव चुन्नी के सहारे पंखे से लटका था। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक खुशी राम पांडे ने बताया कि प्रतिभा की छोटी बहन प्रीति भी एम्स में नर्सिंग अफसर है। दोनों बहने साथ ही अपार्टमेंट में रहती हैं। प्रीति गुरुवार को नाइट शिफ्ट में ड्यूटी के लिए एम्स गई थी। शुक्रवार सुबह लौटी तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका में उसने पुलिस को सूचित किया था। बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारण जानने के लिए पुलिस परिजनों और अन्य से पूछताछ करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *