दून-काठगोदाम एक्सप्रेस रोजाना चले

देहरादून। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. एलएम उप्रेती ने देहरादून-कुमाऊं के बीच चलने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस का संचालन रोजाना करने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट को पत्र लिखा है। पत्र में डॉ. उप्रेती ने बताया कि काठगोदाम एक्सप्रेस रोजाना चलती थी। कोरोना संकट शुरू होने के बाद ट्रेन का संचालन ठप हो गया था। जब कोरोना संकट कम शुरू हुआ तो रेलवे ने सप्ताह में तीन दिन संचालन शुरू किया। जिस कारण रेल यात्रियों को परेशानी हो रही है। नैनीताल जाने और वहां से आने वाले पर्यटकों को भी परेशानी हो रही है। उन्होंने ट्रेन का संचालन रोजाना करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *