हाउस टैक्स जमा करने पर मिलेगी कंप्यूटराइज्ड रसीद
देहरादून
नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय के आदेश पर निगम के चकशाह नगर और राजपुर जोनल ऑफिस में भी कंप्यूटराइज्ड व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब हाउस टैक्स जमा करने पर यहां टैक्सधारकों को कंप्यूटर से रसीद मिलेगी। जबकि इससे पहले तक मैनुअल रसीद दी जाती थी। राजपुर और चकशाह नगर जोनल ऑफिस में मिलाकर करीब दस हजार लोग ऐसे हैं जो कि हाउस टैक्स देते हैं।
