कर्फ्यू में ढील के साथ दून में जाम के हालात

देहरादून

कर्फ्यू में ढील मिलने के साथ ही शहर में जाम के हालात बनने शुरू हो गए हैं। ट्रैफिक का दवाब बढऩे के साथ ही सडक़ों पर चल रहे खुदाई के काम इसमें बाधा बन रहे हैं। इन्हें कर्फ्यू में गंभीरता से लेते हुए पूरा नहीं किया गया। शुक्रवार को शहर में रायपुर रोड, दिलराम चौक, ईसी रोड, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, आढ़त बाजार के आसपास जाम की स्थिति रही। रायपुर रोड पर सडक़ के एक हिस्से में खुदाई का काम चल रहा है। इसके लचते आधी सडक़ पर ट्रैफिक चला। यहां ट्रैफिक कर्जन रोड कट पर डायवर्ट किया गया। इसके बावजूद जाम की स्थिति रही। दर्शन लाल चौक से गांधी रोड पर सडक़ का एक हिस्सा बंद कर निर्माण काम किया जा रहा है। इस वजह से यहां भी जाम की स्थिति रही। वहीं ट्रैफिक का दबाव बढऩे से शुक्रवार को घंटाघर और राजपुर रोड पर भी ट्रैफिक का दबाव नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *