एआर अरविंद कुमार नोडल अधिकारी नियुक्त
श्रीनगर गढ़वाल।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि से पास आउट व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं को उपाधि, माइग्रेशन प्रमाण पत्र आदि समय पर उपलब्ध करवाने के लिए सहायक कुलसचिव अरविंद कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संदर्भ में कुलसचिव डा.अजय खंडूड़ी की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि उपाधि मुद्रण, माइग्रेशन व गोपनीय अनुभाग ऐसे आवेदकों को प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु सहायक कुलसचिव परीक्षा अरविंद कुमार के नियंत्रणाधीन कार्यों का संपादन करेंगे। इस संदर्भ में अधिक जानकारी विवि की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
