तीन घंटे की बारिश से जलभराव
हरिद्वार। हरिद्वार में करीब तीन घंटे की बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। ज्वालापुर के कटहरा बाजार, पीठ बाजार, चौक बाजार के अतिरिक्त भगत सिंह चौक, हरिद्वार बाजार आदि क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोग परेशान रहे। ज्वालापुर क्षेत्र में बारिश का पानी दुकानों में भर गया। इस कारण दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। बारिश के बाद शहर में कई जगह सड़कें तालाब में तब्दील नजर आईं।
