राशिसं चुनाव में हरेंद्र सैनी अध्यक्ष और रविंदर रोड बने मंत्री
हरिद्वार। राजकीय शिक्षक संघ जनपदीय स्तरीय कार्यकारिणी का चुनाव राजकीय इंटर कॉलेज भेल में मंडली अधिकारियों की निगरानी में किया गया। जिसमें हरेंद्र अध्यक्ष और रविंद्र मंत्री निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी के नौ पदों के लिए 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इस दौरान 763 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर 463 मत प्राप्त कर हरेंद्र सैनी विजयी हुए। उन्होंने उत्तम शर्मा को हराया। जबकि मंत्री पद पर 394 मत प्राप्त कर रविंदर रोड विजयी हुए। विवेक सैनी का हार मिली। उपाध्यक्ष पुरुष में विकास शर्मा ने 380 मत प्राप्त कर मांगेराम मौर्य को हराया। उपाध्यक्ष महिला में डॉक्टर सरस्वती पुंडीर 451 मत प्राप्त कर संध्या कर्नवाल को हराया। संयुक्त मंत्री महिला पद पर सपना रानी 418, संगठन मंत्री रचना 401 मत लाकर विजयी रहीं। संगठन मंत्री पुरुष वर्ग में प्रशांत बडोला ने सर्वाधिक 469 मत प्राप्त किए। देर रात तक चली मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों ने प्रमाण पत्र के साथ शपथ दिलाई गई।
