उक्रांद ने की सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित

विकासनगर।

देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों के हवाई दुर्घटना में मारे जाने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने गहरा शोक प्रकट किया है। गुरुवार को उक्रांद कार्यकर्ताओं ने अस्पताल रोड स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उक्रांद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड का सैन्य इतिहास गौरवपूर्ण है। प्रदेश के कई सपूतों ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। कहा कि देश का पहला सीडीएस उत्तराखंड से बनना गौरवपूर्ण है, लेकिन हवाई दुर्घटना में उनकी मौत ने उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया है। कहा कि स्व. रावत का सेना में दिया गया योगदान देश कभी नहीं भूल सकता। इस दौरान मायाराम ममगाईं, पूरण प्रसाद भट्ट, सरोज मलासी, अहमद मिर्जा, सुमित पैन्यूली, देवेश्वरी विडालिया, कमला घिल्डियाल, अनीता चमोली, राजेश्वरी रावत आदि मौजूद रहे।
सीडीएस बिपिन रावत की हवाई दुर्घटना में मौत पर चकराता ब्लॉक मुख्यालय कर्मचारियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मारे गए सभी सैन्य अधिकारियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पुष्पेंद्र त्यागी, सुनील जोशी, चमन सिंह चौहान, आशुतोष नेगी, गजेंद्र सिंह, सुमित, शूरवीर सिंह, परम, अरविंद राठौर, जगर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *