शिवालिक कालेज में शिवाटैक महोत्सव का रंगारंग आगाज

देहरादून। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में गुरुवार को शिवाटैक महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। जिसका उत्तराखंड तनकीकी विवि के कुलपति डा. ओंकार सिंह,कॉलेज के वाईस चेयरमैन अजय कुमार, एडवाईजर प्रो. एसपी श्रीवास्तव, निदेशक डॉ. प्रहलाद सिंह, फार्मेसी के प्रिंसपल डॉ. गणेश कुमार, डीन स्टूडेन्ट वेलफेयर सुरमधुर पन्त और डीन एग्रीकल्चर डॉ. सुबोध कुमार पाण्डे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया।
प्रो. ओंकार सिंह ने कहा कि जो भी छात्र जिस क्षेत्र में जाना चाहता है वह पूरे तन्मयता और लगन के साथ उस क्षेत्र में अपना सर्वोत्तम प्रदान करें। वहीं शिक्षक छात्रों को अपनी ओर से हर संभव सहायता प्रदान करें। ताकि छात्रों का भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होनें छात्रों के बनाए विभिन्न मॉडलों व प्रोजैक्टों का परीक्षण भी किया। इसके अलावा 48 घंटे की हैकाथन का भी उद्घाटन किया। इस दौरान कैड कॉकर, हाईवे टू हैल, फेस पेन्टिंग, लेन गेमिंग, बैस्ट आउट ऑफ वेस्ट आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *