कब्रिस्तान पर कब्जे के खिलाफ यूकेडी ने किया प्रदर्शन

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने कब्रिस्तान पर भू माफियाओं के कब्जे के खिलाफ गांधी पार्क में प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करते हुए कब्जे हटाने की मांग की। कारगी क्षेत्र के निवासी यूकेडी के बैनर तले गांधी पार्क के बाहर हाथों में नारे वाली तख्तियां लिए पहुंचे और शासन प्रशासन पर भू माफिया से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि कारगी ग्रांट स्थित कब्रिस्तान के बाद सचिवालय आवास सहकारी समिति के नाम पर एक हाउसिंग सोसायटी बनाई है। सोसाइटी के पदाधिकारी भू माफिया के साथ मिलकर जबरन कब्रिस्तान तथा आसपास के लोगों की जमीनों को कब्जा कर रास्ता बना रहे हैं। जबकि रास्ते के लिए उन्हें कोई भूमि आवंटित नहीं हुई है। गुलिस्ता खानम ने कहा कि उनकी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। यूकेडी महिला मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष सुलोचना इस्टवाल, उपाध्यक्ष उत्तरा पंत बहुगुणा ने हाउसिंग सोसाइटी के लिए पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। इस्लाम और आफताब ने पुलिस  पर पिटाई का आरोप लगाया। प्रदर्शन में शकील, दिलशाद, उस्मान, नवाब, शमशाद, सत्तार, जावेद, रिजवान, आलम, शाहबाज, गुलफाम आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *