45 प्लस वालों को सिविल अस्पताल में 24घंटे लगेगी वैक्सीन
रुडक़ी
सिविल अस्पताल में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वालों को 24 घंटे वैक्सीन लगाने की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को इसको लेकर सीएमएस ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक भी की। सीएमएस ने स्वास्थ्य कर्मियों को इस सुविधा में किसी प्रकार की कोई कोताही न बरतने की हिदायत भी दी। रुडक़ी सिविल अस्पताल में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने की सुविधा शुरू कर दी गयी है। सीएमएस ने बताया कि रात के वक्त वैक्सीन लगाने के लिए ट्रामा सेंटर की ओर से अंदर आना होगा। शुक्रवार को सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ 24 घंटे वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैठक की। सीएमएस ने स्वास्थ्य कर्मियों को रात में वैक्सीनेशन सेंटर चलाने में किसी प्रकार की दिक्कत होने एवं उसके निस्तारण के विषय में जानकारी ली। इस दौरान रात को वैक्सीनेशन सेंटर में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी समस्याओं को भी सीएमएस के सामने रखा।
