मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व संशोधन कराने को समिति गठित
विकासनगर। जिला अधिकारी देहरादून एवं मुख्य विकास अधिकारी देहरादून के दिशा निर्देश अनुसार वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने व संशोधन कराने के लिए स्वीट कमेटी चकराता गठन कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी चकराता शक्ति भट्ट ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय समिति गठित की गयी है। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी, एडीओ पंचायत व बाल विकास परियोजना अधिकारी शामिल हैं। बताया कि बैठक में तय किया गया कि कमेटी के माध्यम से क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के वोटर लिस्ट में नाम चढ़ाने की प्रक्रिया एवं उस में किए जाने वाले संशोधन नाम काटने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। बताया कि सभी मतदाता को उसकी बारीकी से समझाने हेतु निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि सभी बीएलओ आठ दिसंबर तक अपने अपने मतदेय स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जिसमें छूटे हुए मतदाताओं, एक अक्टूबर 2023 तक 18 वर्ष पूरा करने वाले मतदाताओं के नामों को मतदाता सूची में शामिल करने के भी निर्देश दिए गये हैं। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी पूजा नेगी दानू, एडीओ पंचायत राजेश नेगी और बाल विकास परियोजना अधिकारी ममता लेखा आदि शामिल रहे।
