मजदूरों का सत्यापन नहीं करने पर खड़िया खान संचालक के खिलाफ कार्रवाई

बागेश्वर। रीमा चौकी पुलिस ने बाहरी क्षेत्र से आए मजदूरों का सत्यापन नहीं करने पर एक माइन पर पांच हजार का जुर्माना तथा दूसरे पर चालानी कार्रवाई कर उसे न्यायालय में भेज दिया है। रीमा चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह ने रविवार को क्षेत्र के खड़िया खानों में सत्यापन अभियान चलाया। इस दोरान मणि गांव स्थित न्यू शिव शक्ति खड़िया माइंन एवं गुरगुच्छा स्थित एनएस कॉरपोरेशन खड़िया माइन में बिना पुलिस सत्यापन कराए बाहरी मजदूर कार्य करते पाए गए। पुलिस ने  सत्यापन नहीं होने पर पर न्यू शिव शक्ति खड़िया माइन के विरुद्ध चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की, जबकि एनएस कॉरपोरेशन खड़िया माईन का मौके पर ₹5000 का चालान कर जुर्माना वसूल किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *