ढकरानी पावर हाउस के इंटैक पर मिला व्यक्ति का शव

विकासनगर। एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शक्ति नहर में ढकरानी पावर हाउस के इंटैक पर बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत पानी में डूब जाने से हुई है। लेकिन मृतक शक्ति नहर में गिरकर डूबा या खुद नहर में कूदा अथवा किसी ने उसे नहर में फेंक दिया यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। ढकरानी पावर हाउस में कार्यरत कर्मियों ने इंटैक पर शव होने की कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को इंटैक से निकाला। इंटैक से शव निकालने के बाद उसे शिनाख्त के लिए रखा गया। जिसकी शिनाख्त नवीन (43) पुत्र महेश, निवासी बृजघाट थाना गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसआई दीपक मैठानी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *