पिथौरागढ़ में कांग्रेस की नई टीम बनेगी


पिथौरागढ़। नगर निकाय, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस टीम में फेरबदल होगा। पहले ब्लॉक कमेटी से सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। ब्लॉक कमेटी के बाद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिले की टीम में शामिल किया जाएगा। गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी ने पुरानी कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया है। उन्होंने नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, सभी फ्रंटल अध्यक्षों को एक हफ्ते के भीतर अपनी कमेटियों के गठन करने के निर्देश दिए हैं। जिलाध्यक्ष लुंठी ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्षों का चुनाव पूर्व में हो चुका है। काफी समय के बाद भी ब्लॉक अध्यक्षों ने अपनी कमेटी का गठन नहीं किया है। उन्हें नई कमेटी बनाने के आदेश दिए गए हैं। ब्लॉक कमेटी के गठन के बाद जिले की टीम गठित की जाएगी। बताया कि पीसीसी सदस्यों को जिला स्तर में कोई पद नहीं दिया जाएगा। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिला कमेटी में शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *