खुले चैम्बर दे रहे दुघर्टनाओं को आमंत्रण

विकासनगर

उत्तराखंड जन जागृति मंच ने नगर क्षेत्र में जगह-जगह खुले चैंबर के ढक्कन और मार्ग पर बह रहे पानी की ओर जल संस्थान का ध्यान खींचा है। मंच पदाधिकारियों ने जल संस्थान से नगर के बीच जगह-जगह बदहाल चैंबरों को जल्द ठीक करने की मांग की है। इस सम्बंध में पदाधिकारियों ने जलकल अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, सुशील कुक्की, अरविंद शर्मा, विजयपाल, रितू ठाकुर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *