राष्ट्रीय गणित दिवस किया एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन
ऋषिकेश।
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, पं. ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश के गणित विभाग की ओर से राष्ट्रीय गणित दिवस (श्री निवास रामानुजन जयंती) पर एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में देश एवं विदेश के 220 प्राध्यापक और शोधार्थी शामिल हुए। इस दौरान कुलपति पीपी ध्यानी ने कहा कि रामानुजन गणित के जादूगर थे। बुधवार को सेमिनार के उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो. पीपी ध्यानी ने कहा कि महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अपनी प्रतिभा और लगन से गणित के क्षेत्र में आविष्कार किये। प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने कहा कि गणितज्ञ रामानुजन द्वारा किये गए अधिकांश कार्य अभी भी वैज्ञानिकों के लिए अबूझ पहेली बने हुए हैं। सेमिनार संयोजक गणित विभागाध्यक्षा प्रो. अनीता तोमर ने बताया कि सेमीनार में सूरजमल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एचएस धामी, एमबी पटेल प्रौद्योगिकी संस्थान गुजरात की डा. दर्शना जे प्रजापति, कासिम यूनिवर्सिटी सउदी अरब के प्रो. मोहम्मद साजिद, दरसलाम यूनिवर्सिटी तंजानिआ के प्रो. संतोष कुमार, राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रो. ममता, आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग जयपुर के प्रो. प्रवीण अग्रवाल, बालिकेसीर यूनिवर्सिटी टर्की की प्रो. निहाल टस और यूनिवर्सिटी ऑफ अरद रोमानिया की प्रो. लिलियाना गुरान ने ऑनलाइन व्याख्यान दिया। मौके पर आयोजक सचिव डा. गौरव वार्ष्णेय, सह संयोजक डा. दीपा शर्मा, समन्वयक डा. धीरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
