अधिग्रहित वाहनों का भुगतान नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई

ऋषिकेश।

यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ के सदस्यों ने शासन द्वारा अधिग्रहित वाहनों का भुगतान नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने बकाया नहीं दिए जाने पर आगामी विधानसभा चुनाव में वाहन देने में असमर्थता जताई। बुधवार को यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ की बैठक हुई। बैठक में संघ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि 2022 में उत्तराखंड विधान सभा चुनाव होने हैं। जिसके लिए रणनीति तय होनी चाहिए। संघ उपाध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा कि बहुत से वाहन स्वामियों की शिकायत है कि पिछले विधानसभा चुनाव, लोक सभा चुनाव, कोविड -19 और कुंभ में अधिग्रहित वाहनों का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। संघ संचालक मनोहर सिंह रौतेला ने कहा कि जब तक बकाया भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वह आने वाले चुनाव में वाहन देने में असमर्थ हैं। संघ सचिव रघुवीर सिंह रावत ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में अधिग्रहित वाहनों के भाड़े में इजाफा करने के लिए आरटीओ देहरादून व परिवहन आयुक्त को भी पत्र दिया गया है। बताया कि वाहनों का खर्च लगभग 1000 रुपए प्रतिदिन आता है। जबकि वाहन स्वामी को 1100 से 1400 रुपये प्रतिदिन दिया जाता है। वाहन भाड़ा कम से कम 4000 रुपए प्रतिदिन होना चाहिए। ट्रॉसपोर्ट प्रभारी प्यारेलाल जुगरान ने कहा कि सरकार उन पर ध्यान नहीं दे रही है। मौके पर भोला दत्त जोशी, दाताराम रतूडी, योगेश उनियाल, धुमन थलवाल, सचिव जसपाल भंडारी, दर्मियान केंतुरा, कैलाश कुडियाल, राजेन्द्र कलूडा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *