दो संदिग्धों को पकड़ा
ऋषिकेश। संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर में स्थानीय लोगों ने दो संदिग्धों को पकडक़र पुलिस के हवाले किया है। स्थानीय निवासी प्रदीप और राकेश ने आरोप लगाया कि शनिवार को दो संदिग्ध युवक बस में चढ़ रहे एक व्यक्ति की जेब काटने का प्रयास कर रहे थे, इसी बीच उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा। बताया कि उक्त दोनों को आईएसबीटी चौकी पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल मामले में किसी यात्री ने शिकायत नहीं की है।
