पेड़ से लटका मिला दुकानदार का शव

देहरादून। रायपुर में चाय आदि की दुकान चलाने वाले व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। मालदेवता चौकी इंचार्ज राजीव धारीवाल ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि शेरकी में चाय की दुकान चलाने वाले विक्रम सिंह नेगी (46) का शव दुकान के पीछे पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंची तो लोग शव को रायपुर स्थित सरकारी अस्पताल ले जा चुके थे। वहां पता लगा कि विक्रम सिंह मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस प्रथम दृष्टयता इसे आत्महत्या मान रही है। उनके जान देने के कारण की जांच की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *