पानी की टंकी निर्माण से ग्रामीणों में खुशी

श्रीनगर गढ़वाल। एकाम कंपनी के सहयोग से स्टॉप टीयर्स संस्था द्वारा देलचौरी और सिंडी ग्राम में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। जिससे क्षेत्र से क्षेत्रीय ग्रामीणों,और स्कूली बच्चों ने संस्था का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों द्वारा काफी समय से पानी की टंकी के लिये स्टॉप टीयर्स से मांग की जा रही थी, क्यूंकि ग्राम सिंडी और देलचौरी के पानी की टंकी की स्थति बहुत ख़राब थी और उससे पानी लीकेज के कारण सारा पानी बर्बाद हो रहा था। संस्था के संयोजक प्रमोद बमराड़ा ने बताया कि टंकी का निर्माण होने पर उद्घाटन स्टॉप टीयर्स कोऑर्डिनेटर उत्तम सिंह राणा और देलचौरी में जीआईसी. देलचौरी के प्रधानाचार्य दिगविजय शाह और स्टॉप टीयर्स वरिष्ठ सलाहकार राधाकृष्ण बमराड़ा द्वारा किया गया। इस मौके पर अखिलेश उनियाल, धर्मवीर रावत, अनुराग चमोली, धीरजराज शाह, राजेश शर्मा, देवेन्द्र बिष्ट, एमएस कंडारी, आरके शर्मा, कुसुम बिष्ट, बृजमोहन भट्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. नागर ने पुस्त्क के लेखक डा. अरविंद दरमोड़ा को बधाई देते हुए कहा कि हिमालय में प्राथमिक स्तर पर बेहतर एवं आधुनिक शिक्षा को रोजगारपरक बनाया जाए तो पलायन जैसी समस्या से निजात पाई जा सकती है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी, पूर्व मुख्य वन संरक्षक प्रवीण थपलियाल ने कहा कि शिक्षक सतेंद्र भंडारी ने अपने विद्यालय में जो नवाचार प्रयोग किए हैं इससे पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के प्रति छात्रों की संवेदना बढेगी। मौके पर प्रो. विद्या सिंह चौहान, गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी, नगर पंचायत कीर्तिनगर की अध्यक्ष कैलाशी देवी, रणजीत सिंह जाखी, मुकेश उनियाल आदि ने शिक्षक सतेंद्र भंडारी के कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *