विधायक ने की जीआईसी को एलईडी टच फ्लैट पैनल भेंट

पिथौरागढ़। विधायक फकीर राम टम्टा ने जीआईसी चहज व चौड़मन्या को एलईडी टच फ्लैट पैनल भेंट किए। उन्होंने कहा सूचना प्रौद्योगिकी के इस दौर में इंटरएक्टिव पैनल के माध्यम से शिक्षण कार्य का छात्रों को बेहद लाभ मिलेगा। इससे शिक्षण कार्य रुचिकर व आसान होगा। साथ ही घटती छात्र संख्या को इससे रोका जा सकेगा। जीआईसी चहज के प्रभारी प्रधानाचार्य नंदलाल ने विधायक के इस प्रयास की जमकर सराहना करते हुए उनका आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *