दिल्ली का टैक्सी चालक मालदेवता में नदी में डूबा

देहरादून। दिल्ली के टैक्सी चालक की मालदेवता में नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मालदेवता चौकी इंचार्ज राजीव धारीवाला ने बताया कि राजू (46) निवासी दिल्ली टैक्सी से पर्यटकों को लेकर दून आया था। वह मालदेवता क्षेत्र में नदी किनारे गया। पर्यटक नदी के पास चल गए। वह उनसे कूछ दूरी पर नहाने लगा। इस दौरान तेज बहाव में वह बह गया। आसपास के लोगों ने देखा तो कुछ दूरी पर नदी निकालकर अस्पताल पहुंचाया। रायपुर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *