अतिवृष्टि से तीन मकान क्षतिग्रस्त



बागेश्वर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को दिनभर चटक धूप रही, लेकिन शनिवार की सुबह पांच बजे से बारिश शुरू हो गई है। तेज हवा के साथ बारिश होने से धान की खेती प्रभावित हुई है। साथ ही कठपुड़ियाछीना-सेराघाट, शामा-रामगंगा पुल, काफलीकमेड़ा तथा बैजनाथ-तिलसारी, बालीघाट, दोफाड़-भैरूचौबट्टा, विजयपुर-भाड़गाड़ मोटर मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है। इसके अलावा अतिवृष्टि के कारण ललित कुमार पुत्र हरीश राम निवासी ग्राम चामी का मकान तीक्ष्ण क्षतिग्रस्त हो गया है। रमेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम धारी का मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हो गया है। तहसीलदार कपकोट से मिली जानकारी के अनुसार हरीश सिंह पुत्र खीम सिंह निवासी ग्राम हरसीला का मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *