पशुओं का टीकाकरण कर योजनाओं की जानकारी दी
विकासनगर। पशुपालन विभाग के तत्वावधान में पशु चिकित्सालय सहिया द्वारा ग्राम गोथान में कैम्प आयोजित कर पशुपालकों के पशुओं का टीकाकरण कर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। पशु चिकित्सा अधिकारी सहिया डॉ. नरेंद्र लाल ने कैम्प में उपस्थित पशुपालकों को विभाग की बकरी पालन, मुर्गी पालन, गो पालन, एवं पशुधन के सी सी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पशुपालक इन योजनाओं का लाभ उठाकर वित्तीय रूप से मजबूत हो सकते हैं। उन्होंने पशुओं में होने वाली बीमारियों एवं उनके निदान की जानकारियां देते हुए दवापान व मिनरल मिक्सर भी पशुपालकों को वितरित किया। व पशु बीमा सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराई। इस मौके पर सुरेश चौहान, एस एस परमार, अनिल नेगी, गजेंद्र तोमर, महेंद्र सिंह, महावीर सिह, प्रीति चौहान आदि उपस्थित रहे।
