हैंडपंप लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन


चंपावत। चंपावत मुख्यालय से चार किमी दूर राकड़ी फुलारा ग्राम पंचायत के महादेव नगर में पानी का संकट बना हुआ है। बरसात में भी पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। दूर नौलों से पानी ढोना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा के नेतृत्व में सीएम कैंप कार्यालय के नोडल केदार बृजवाल को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में हैंडपंप लगाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कमला जोशी, विनीता जोशी, निर्मला जोशी, हीरा जोशी, मोहन चंद्र, प्रकाश जोशी, दिनेश जोशी, राजेश जोशी, पंकज जोशी, भगवत जोशी, मुकेश जोशी आदि शामिल रहे। नोडल अधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *