पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप: अश्मिता बनी वोमेन स्ट्रांग गर्ल, कौशल सीनियर स्ट्रांग मैन

 

देहरादून। दून में आयोजित पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला वर्ग में जोशीमठ की अश्मिता शाह ने पहला स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। जबकि पुरुष सीनियर वर्ग में कौशल धीमान सीनियर स्ट्रोंगमैन व प्रदीप कुमार सब मास्टर स्ट्रोंगमैन बने। वहीं मास्टर स्ट्रोंगमैन में संदीप कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी और तब राज्य में युवाओं व खेलों की एक दीर्घकालीन व ठोस नीति बना कर खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मौके पर वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग एसोशिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह, सचिव सोहेल अहमद, शकील अहमद, उदय सिंह, कृष्णा देवी, अक्षत गोयल उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *