चोरी और अवैध शस्त्र रखने के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ।
इटौंजा थाना क्षेत्र से प्रभारी निरीक्षक इटौंजा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी और अवैध शस्त्र रखने के आरोप में गढ़ा तिराहे की दुकान व पुलिया के पास से मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम सुशील पुत्र बाबूलाल और हरिशंकर पुत्र चंदन निवासीगण जमखनवा इटौंजा बताया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास एक मोटरसाइकिल एक अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *