आप ने शुरू किया पछुवादून में आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम

विकासनगर।

आम आदमी पार्टी की ओर से पछुवादून क्षेत्र में आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें आप कार्यकर्ता गांव-गांव में कैंप लगाकर लोगों के आय, जाति आदि प्रमाण पत्र बनाएंगे। शनिवार सुबह वरिष्ठ नेता गुरमेल सिंह राठौर की ओर से लक्ष्मीपुर गांव में आयोजित कैंप का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग ने किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से कैंप का लाभ उठाने की अपील की। कहा कि जिस प्रमाण पत्र के लिए लोगों को तहसील से लेकर अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ते हैं, वो प्रमाण पत्र लोगों को घर बैठे उपलब्ध कराये जाएंगे। उन्होंने वरिष्ठ नेता गुरमेल सिंह राठौर के प्रयासों की भी प्रशंसा की। कहा कि आम आदमी पार्टी प्रत्येक व्यक्ति के विकास को काम कर रही है। इसके बाद शिविर में पहुंचे लोगों के प्रमाण पत्र सम्बंधी दस्तावेज जमा कराये गये। आप नेता गुरमेल सिंह राठौर ने बताया कि लोगों के प्रमाण पत्र बनवाकर उनके घरों तक पहुंचायें जाएंगे। इस मौके पर पार्टी नेता पूर्व आईजी अनंतराम चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा डिम्पल सिंह, रविंद्र पुंडीर, मनोज चौधरी, शीला राठौड़, दयाराम सिंह, महेंद्र सिंह चौधरी, वीरेंद्र सिंह चौधरी, मौसम सिंह, मंजू देवी, संतोष कुमार, अमित कुमार, ओमवीर पुंडीर, सुनील गौतम, राहुल भट्ट, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *