मतदाता जागरुकता के लिए हुई निबंध प्रतियोगिता
लखनऊ ।
स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान जिले के स्कूल कॉलेजों में चलाया गया। इस दौरान कहीं निबंध प्रतियोगिता हुई तो कहीं शपथ ली गई। अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में लोकतंत्र और मतदान विषय पर कार्यक्रम हुआ। इसमें युवाओं को प्रेरणा दी गई कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंय सेवकों ने मतदान कराने के लिए शपथ ली। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ के छात्र छात्राओं की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
