गुणवत्ता के साथ मनरेगा के कामों में लाए तेजी
हल्द्वानी
सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में मनरेगा योजना से कराए जा रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने को कहा है। साथ ही हर ब्लॉक में मनरेगा योजना से किए जा रहे कामों की जानकारी ली। उन्होंने वर्ष 2022-23 के विकास कार्य फरवरी के अंत तक पूरा करने, वर्ष 2023-24 के कामों को 31 मार्च तक पूरा कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य समय से नहीं करने पर वेतन रोकने की कार्रवाई को चेताया।
