संविदा श्रेणी विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के कैलाश अध्यक्ष, गोकुल बने महामंत्री

हल्द्वानी

उत्तराखंड रोडवेज संविदा कर्मचारी विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के कैलाश भट्ट प्रदेश अध्यक्ष और गोकुल सिंह महामंत्री चुने गए। जबकि सुरेश राणा कार्यकारी अध्यक्ष, प्रेम सिंह कोषाध्यक्ष, गणेश जोशी उपाध्यक्ष, कैलाश आर्या संयुक्त मंत्री, रवि सनवाल निर्विरोध कार्यालय मंत्री चुने गए। इसके अलावा समस्याओं पर मंथन किया गया।रविवार को हल्द्वानी रोडवेज परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पंद्रह साल से तीन हजार संविदा विशेष श्रेणी के कार्मिक चालक, परिचालक और कार्यशाला में तकनीशियन का काम कर रहे हैं। इतने साल कार्य किए जाने से बाद भी नियमित नहीं किए जाने से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभी कार्मिकों को नियमित नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। नियमित किए जाने तक प्रतिमाह 25633 रुपये न्यूनतम मानदेय दिए जाने की मांग उठाई। पंद्रह अगस्त तक मांग नहीं माने जाने पर प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन चलाए जाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में सुरेश राम, केदार जोशी, रमेश जोशी, दीपक पंत, खुशाल सिंह, विवेकानंद, चंद्रकांत, केडी मिश्रा, अखिलेश जोशी, जगत चौहान, शंकर गहतोडी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *