संदिग्ध हालत में अधेड़ की मौत
हल्द्वानी
गौलापार रहने वाले एक 58 वर्षीय व्यक्ति को चार दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार नवाड़खेड़ा निवासी चिरंजी लाल (58) की 13 फरवरी को अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने एसटीएच में भर्ती करा दिया। चार दिन तक उनका इलाज चलता रहा। शनिवार को चिरंजी लाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
