महिलाओं को दिया पिरुल और सेलू से सजावटी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण



नई टिहरी। टिहरी जिले भिलंगना और जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटी, पौखाल के साथ मंथल की 35 ग्रामीणों महिलाओं को माउंटवैली डेवलपमेंट एसो. की ओर से पिरुल और भीमल के रेसे (सेलू) से विभिन्न प्रकार के सजावटी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण मंथल गांव में दिया गया। प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत कर उनकी आय का स्रोत बढ़ना है। प्रशिक्षक स्वाति तथा विनोद ने बताया महिलाओं को पिरुल और सेलू से टोकरी, गुलदस्ता, टी कोस्टर, चटाई, कीरिंग आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेलू और पिरुल के उत्पादकों से महिलाओं समूहों को आजीविका बढ़ने का अवसर मिलेगा। बताया महिला समूहों द्वारा तैयार किये गये उत्पादों को जल्द बाजार में बिक्री के लिये उतारा जाऐगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *