जीजीआईसी कर्णप्रयाग में होगी ब्लाक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता
चमोली। आगामी 30 सितंबर से दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन जीजीआईसी में किया जाएगा। कार्यक्रम के ब्लाक समन्वयक बीके उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में संस्कृत विषय से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं की जाएंगी।
