लंबित प्रकरणों को तीन दिन में निस्तारित किया जाए: जेएम

रुडक़ी

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे ने तहसील के सभी पटलों, तहसीलदार कार्यालय और कोर्ट का औचक निरीक्षण किया। राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों को तीन दिन में निस्तारित किया जाए। सभी पटल सहायकों को भी तीन दिन के अंदर अपने पटल से संबंधित पत्रावली का रखरखाव व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि वह तीन दिन बाद फिर से निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कामों को समयबद्ध करने के निर्देश दिए। तहसील में काम के लिए आने वालों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *