लापता किशोरी मुबंई से बरामद
रुडक़ी
चार दिनों से लापता किशोरी को पुलिस ने मुंबई से बरामद कर न्यायालय में पेश किया। बयान के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 20 अगस्त को एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी थी। किशोरी को मोबाइल की लोकेशन के आधार पर मुंबई के थाना बोरीवली से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने किशोरी को थाने लाकर 164 के बयान के लिए न्यायालय में पेश किया। किशोरी के न्यायालय में बयान के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। भगवानपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि किशोरी को न्यायालय में पेश किया गया है। जिसको 164 के बयान के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
