फीस को लेकर स्कूल में अभिभावकों का हंगामा

रुडक़ी।

बिना ऑनलाइन क्लास चलाए फीस मांगने का आरोप लगाकर अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। अभिभावकों के मांगने पर स्कूल प्रबंधन ने छात्रों की टीसी दी। आरोप है कि जिस पर फीस न देना लिखा गया था। इसके बाद अभिभावक भडक़ गए। अभिभावकों ने जमकर नारेबाजी की। स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच नोकझोंक भी हुई। रुडक़ी के चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पार्षद सचिन चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे अभिभावकों ने कहा कि उनके बच्चों ने इस वर्ष दसवीं की परीक्षा दी है। तीन अगस्त को दसवीं कक्षा का परिणाम आया। उससे पहले कोई ऑनलाइन क्लास नहीं चली। परिणाम आने के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को स्कूल बुलाकर चार माह की फीस मांगी गई। लेकिन अभिभावकों का कहना था कि जब चार माह ऑनलाइन क्लास नहीं चली तो फीस लेने का औचित्य नहीं है। वहीं प्रबंधन से वार्ता के बाद अभिभावकों ने स्कूल को फीस न देने पर टीसी मांगी और इसके लिए प्रार्थना पत्र दिया। बुधवार को जब अभिभावक टीसी लेने पहुंचे तो स्कूल की ओर से दी गयी टीसी में फीस न देना लिखा था। इसके बाद भडक़े अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। अभिभावकों के अनुसार फीस न देने वाले बच्चों को स्कूल से बाहर निकाल दिया और टेस्ट भी नहीं देने दिए। आरोप है कि एग्जाम फीस और एनुअल फीस भी स्कूल द्वारा ली गयी है। जब दसवीं का परिणाम बनाया गया तो बच्चों का रिजल्ट खराब कर दिया। जो बच्चे टॉपर थे उन्हें जानबूझकर कम अंक देकर पीछे किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *