76पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी
पिथौरागढ़। पुलिस ने 76 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि मस्मोली गांव में वाहन यूके 05 सीए 1868 की जांच की गई। उसमें पिथौरागढ़ से बेरीनाग जाने वाली शराब थल में मिली। चालक भरत सिंह पुत्र हुकुम सिंह ने बताया कि दुकान मालिक ने उन्हें फोन कॉल के आधार पर शराब उतारने को कहा था। थानाध्यक्ष ने निर्धारित रूट से अलग लाई जा रही शराब को सीज कर आबकारी अधिनियम केस दर्ज किया है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, पवन कुमार,राजेश कुमार,चालक जगदीश मारकूना शामिल रहे।
