नदी किनारे क्षेत्रों में न करें आवाजाही
पिथौरागढ़। बलुवाकोट पुलिस ने काली नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से नदी किनारे क्षेत्रों में आवाजाही न करने की अपील की है। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से अपील की। उन्होंने खतरे को देखते हुए आमजन से नदी से दूर रहने और अपने मवेशियों को भी दूर रखने को कहा।
